फिरोजाबाद: धूमधाम से मना मुनि अमित सागर महाराज का 43वा दीक्षा दिवस समारोह

फिरोजाबाद। आचार्य धर्मसागर महाराज के शिष्य मुनि अमित सागर महाराज का 43वा दीक्षा दिवस समारोह पालीवाल हॉल में धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें जनपद ही नहीं बल्कि दूर दराज से आए अनेकों भक्तों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।

धर्मश्रुत शोध संस्थान तथा मुनि संवेगसागर त्यागी व्रती आश्रम के निर्देशन तथा दिगम्बर जैन परिषद चन्द्रनगर के तत्त्वाधान में आयोजित मुनि श्री के दीक्षा दिवस समारोह में बुधवार सुबह से ही धूम रही। प्रातः सर्वप्रथम नशिया मंदिर में मुनि श्री के सानिध्य में पुजारियों ने श्री जी का अभिषेक किया। मुनि श्री के मुखारविन्द से शांतिधारा के पवित्र मंत्रों का उच्चारण किया गया। वही अनेको भक्तों ने नित्य नियम पूजन पूरे भक्ति भावों से की। मुनि श्री ने विशाल धर्मसभा को संबोधित किया तथा धर्म का अपने जीवन में महत्व विस्तार से बताया।

दोपहर को दीक्षा दिवस की भव्य शोभायात्रा बैंड बाजो के साथ कोटला रोड स्थित श्री रत्नत्रय दिगम्बर जैन मंदिर नशिया से प्रारम्भ होती हुई। कंपनी बाग़ चौराहे स्थित पालीवाल हॉल पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहाँ समारोह का शुभारंभ सोनीपत हरियाणा से आये गुरूभक्त ने दीप प्रवज्जलन करके किया। चित्र अनावरण सुरेश जैन तथा नीतेश अग्रवाल जैन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा तथा उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ रही। अरुण जैन पीली कोठी ने अपने परिवार सहित मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया तथा मुनि श्री को नवीन पिच्छिका भेंट करने का सौभाग्य सोनीपत से आए गुरुभक्त परिवार को प्राप्त हुआ।

वही अन्य गुरुभक्त ने मुनि श्री को शास्त्र भेंट किये। मंच संचालन राजेश जैन सरल तथा राजकुमार जैन ने किया। कार्यक्रम में मुकेश जैन रैमजा, चंद्र प्रकाश जैन, इंद्र कुमार जैन, अशोक जैन जियाजी, सुधीर जैन, मनीष जैन, प्रवीण जैन, संजय जैन रैमजा, मनोज जैन राशन, रोहित जैन, शोभित जैन, राज जैन, पीयूष जैन, शगुन जैन, मोहित जैन, अंकित जैन आदि लोग मौजूद रहे।

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 78

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *