शिकोहाबाद: विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

-पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पति सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर के गांव छरीछप्पर में एक विवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के भाई ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज भेज है। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक नसीरपुर ने बताया कि जसराना के गांव नगला नथुआ निवासी उपेन्द्र ने मोबाइल पर सूचना दी कि उसकी बहन संगीता (24) पत्नी अजीत यादव निवासी ग्राम छरीछप्पर थाना नसीरपुर का ससुरालीजनों से विवाद हो गया था। जिसमें उसकी बहन की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज के लिए भेज दिया।

इस बारे में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के भाई उपेन्द्र निवासी नगला नथुआ की तहरीर पर अजीत कुमार, रवेन्द्र सिंह, मिथलेश देवी, हरेन्द्र कुमार और अनुपम कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को उसके मायके पक्ष के लोगों के सुपुर्द कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

ravikumar
ravikumar
Articles: 78

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *