फिरोजाबाद। पढ़े-लिखे नौजवानों को नौकरी के लिए, बेरोजगारों को काम के लिए, किसानों को खाद और बिजली के लिए, आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़कों पर संघर्ष करना पड़ रहा है, उसके बाद भी समस्याओं के समाधान के बजाय उनके ऊपर लाठियां बरसाई जा रही है, पानी की बौछारें छोड़ी जा रही है देश की जनता केंद्र और प्रदेश की सरकारों को कोस रही और कांग्रेस की तरफ आशा भरी दृष्टि से देख रही है। उक्त विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने ठारपूठा पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार बुरी तरह व्याप्त है लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान भी बिना पैसे के नहीं होता है, शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाता है उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। महासचिव मातादीन पीपल और बिहारी लाल पहलवान ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता अलवर सिंह यादव एवं संचालन धर्मेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में हरिओम, राजू यादव, राहुल शाक्य, विजय कुमार शर्मा, वेद प्रकाश, महीपाल, रूप सिंह कुशवाहा, प्रहलाद कुशवाहा, संतोष सविता, राजेश कुमार, सरिता यादव, भूरी सिंह, सुनील कुमार, प्रहलाद कुशवाह, पप्पू, रामनरेश, राजेश कुमार, भगवान दास आदि मौजूद रहे।








