-महापौर ने नाला एवं सड़क निर्माण कार्यो का हवन-पूजन कर किया शुभारम्भ
फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं. 35 लालऊ में लंबे समय से जलभराव और निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। महापौर ने पार्षदों संग नाला निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 15 वें वित्त आयोग से प्राप्त होने वाली धनराशिर से कराया जायेगा।
महापौर कामिनी राठौर ने क्षेत्रिय पार्षद अभिनेंद्र यादव के साथ वार्ड नं. 35 में लालऊ पानी की टंकी से मां संतोषी ट्रेडर्स तक जल निकासी के लिए बनने वाले आरसीसी नाला निर्माण कार्य का विधिवत हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य लगभग 66 लाख 89 हजार, 445 रू. से कराया जायेगा। इसके बाद महापौर ने इसी वार्ड में लगभग 22 लाख रू. के सड़क निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। महापौर ने कहा कि क्षेत्र में नाला निर्माण पूरा होने के बाद बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी।
इसके साथ ही क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुचारु हो सकेगी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। साथ ही कहा कि इसी वार्ड में दो सड़को के निर्माण कार्य भी शुभारम्भ किया गया है। शिलान्यास के दौरान उपसभापति केशवदेव कुशवाह, भगवान सिंह झा, पार्षद सतेंद्र सविता, गीता राठौर, अजीत कुशवाह, दुर्गेश यादव आदि मौंजूद रहे।








