-भाजपा की बैठक में शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर हुई चर्चा
-कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन की मजबूती के लिए जुटने का आह्वान
फिरोजाबाद। होटल मोनार्क में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से शिक्षक एवं स्नातक आगरा खंड निर्वाचन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठन की रणनीति और मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर और महानगर प्रभारी डॉ. विवेक सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक एवं स्नातक आगरा खंड का चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें सफलता प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता, आपसी समन्वय और निरंतर जनसंपर्क के साथ काम करना होगा।
उन्होंने शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर पार्टी की विचारधारा और नीतियों को उन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी तैयारियों को लेकर अपने विचार साझा किए। साथ ही संगठनात्मक स्तर पर समन्वय बनाकर चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शिक्षक एवं स्नातक चुनाव के संयोजक एवं महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, रामनरेश कटरा, देवेश भारद्वाज, प्रमोद पाल बघेल, आनंद अग्रवाल, अनुपम शर्मा, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, दुर्गेश यादव, सौरभ शिवहरे, शिवम शर्मा, देश दीपक गुप्ता, शैलेंद्र कुमार गुप्ता शालू, प्राचीर गुप्ता, लायक सिंह, अनार सिंह कुशवाहा, भारत सिंह वर्मा, सत्यवीर गुर्जर सहित महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







