फिरोजाबाद: विराट कुश्ती दंगल का सदर विधायक ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

-दंगल में पहलवानों ने दिखाएं दांव-पेंच, दर्शकों ने लिया आनंद

फिरोजाबाद। तदर्थ प्रशासनिक रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक राम लीला महोत्सव में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान के नामी गिरामी पहलवानों ने मल्लविधा प्रदर्शन किया।

विराट कुश्ती दंगल का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक सदर मनीष असीजा ने नारियल फोड़कर कर व फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि दंगल में जहाँ पसीना बहकर, इतिहास रचता है और हर संघर्ष विजेता गढ़ता है। खेलों के माध्यम से युवाओं में उत्साह, अनुशासन और स्वास्थ्य का संदेश फैलता है। ऐसे आयोजन क्षेत्र की परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में प्रेरणादायी साबित होते हैं।

कुश्ती- दंगल में पहलवानों की ऊर्जा, उनकी दमदार दाव-पेंच और अटूट जज्बा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। दंगल में तहसील चौंपियन की कुश्ती 2500 रुपये भूरा फ़िरो. व रॉवी नगला गोकुल के मध्य बराबरी पर छुटी। जिला चौंपियन की कुश्ती भोजराज पहलवान शिकोहाबाद व नवी ठारपूठा फ़िरो. के मध्य 3100 रुपये बराबरी पर छुटी। दंगल में दो दर्जन से अधिक बड़ी कुश्तीयां बाहर के पहलवानों के मध्य हुई। दंगल में 5100, 11000, 15000 व 21000 रुपये की कुश्तीयां हुई।

इस दौरान सिटी मजिस्टेªट विनोद कुमार पांडेय, एसडीएम सुदर्शन कुमार, सीओ सिटी सन्तोष कुमार सिंह, श्याम सिंह यादव, रामनरेश कटारा, हरीओम वर्मा, पीके पाराशर, अनूप झा, विजय कुशवाहा, सुनील वशिष्ठ, कुश्ती रैपरी संदीप शर्मा, बॉबी पहलवान, किलोली पहलवान, हाजी अफसर उस्ताद, चिरोंटा पहलवान के अलावा प्रमोद राजोरिया, सतीश प्रजापति, अशोक गर्ग, गुडडू मिश्रा, सुभाष दीक्षित, प्रशान्त माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 56

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *