फिरोजाबाद। तिलक इंटर कॉलजे में छात्रों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। जिला अस्पताल के एड्स विभाग की काउंसलर रेनू तिवारी एवं नूतन गुप्ता ने छात्रों को एड्स के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि एक भयंकर बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है। प्रवक्ता पंकज भारद्वाज ने बताया की एड्स (एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम) एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस) वायरस से फैलती है। इस रोग में प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाओं को संक्रमित कर देता है, एड्स रोग संक्रमित व्यक्ति के इंजेक्शन का प्रयोग करने से, संक्रमित व्यक्ति का रक्त चढ़ाने से, असुरक्षित यौन संबंध से एवं संक्रमित मां से गर्भ में पल रहे शिशु के फैलता है। इस बीमारी में बुखार आना, शरीर में दर्द रहना, मुंह में छाले होना, दस्त होना, अगर इस तरह के किसी में लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जिला अस्पताल में संपर्क करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रवाल, विश्वास भारद्वाज, राम वर्मा, कमलेश्वर शर्मा, छोटेलाल, शशिकांत, सुनीत मिश्रा, गुरु प्रसाद पटेल, अजय शर्मा, देवेश कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।








