फिरोजाबाद। कांग्रेस की सोच और कार्यशैली दोनों ही देश और देशवासियों के लिए समर्पित रही हैं, इसी पर चलकर आज भी पार्टी छात्रों, नौजवानों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों सहित सभी के उत्थान और सम्मान दिलाने के लिए पार्टी संसद और सड़कों पर संघर्ष कर रही है। उक्त विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने नगला सलुआ नारखी में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें तरह-तरह से झूठ बोलकर जनता के धन को लूटने में लगी हुई हैं, जिसके चलते सरकारी विभाग बेलगाम हो गए हैं और वे मनमानी पर उतारू है। निर्दाेषों को परेशान किया जा रहा है, शिकायतें सुनने वाला कोई नहीं है, जनता को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी यह सब खामोशी से नहीं देख सकती, इसके विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा।
इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव,जितेंद्र तिवारी, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय यादव, सेवादल जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में श्याम सिंह यादव, गिरधारी लाल, रामसनेही यादव, तुकमान सिंह, रणवीर सिंह, प्रदीप कुमार, पवन कुमार, अजय कुमार, नीतीश कुमार, सत्यदेव सिंह, श्याम बिहारी यादव, रविकांत, कल्याण सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।








