फिरोजाबाद: सदर विधायक ने नगला मिर्जा बड़ा में बारात घर निर्माण की रखी नींव

फिरोजाबाद। वार्ड नं. तीन के मौहल्ला नगला मिर्जा बड़ा में रूमाल सिंह के घर के पास सार्वजनिक स्थल पर सदर विधायक द्वारा अपनी विधायक निधि से सामुदायिक बरात घर का कराया जायेगा। जिसमें लगभग 13 लाख रू. खर्च होंगे। सदर विधायक मनीष असीजा ने क्षेत्रिय पार्षद रानी देवी के संग मौहल्ला नगला मिर्जा बड़ा में बारात घर निर्माण के विधि-विधान से हवन-पूजन किया। सदर विधायक ने बताया कि क्षेत्र में बारात घर का निर्माण कराया जायेगा। जिससे लोगों को शादी समारोह, बर्थडे, गोद भराई आदि कार्यक्रमों में इसका उपयोग हो सकेगा। उन्होंने बताया कि यह भवन दो मंजिल बनेगा। पहली मंजिल का सौंर्दीकरण के साथ टायल्स आदि लगाये जायेगे। दूसरी मंजिल पर भवन के साथ शौचालय आदि का निर्माण कराया जायेगा।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 479

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *