फिरोजाबाद: यूजीसी जैसे काले कानून के विरोध में गांधी पार्क से जिला मुख्यालय तक निकलेगी शांतिपूर्ण पदयात्रा

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा 20 सितंबर को प्रातः10 बजे गांधी पार्क से जिला मुख्यालय तक यूजीसी जैसे काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज द्वारा शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा का उद्देश्य यूजीसी से जुड़े प्रस्तावों को लेकर अपनी आपत्तियों तथा आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है।

जिला अध्यक्ष शशांक पंडित ने कहा कि यह अभियान किसी जाति या समाज के विरोध में नहीं, बल्कि अधिकार, समान अवसर, सम्मान और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखने का लोकतांत्रिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से जनता और प्रशासन के सामने रखेगा। उन्होंने सवर्ण समाज सहित सभी संबंधित नागरिकों से अपील की कि वे 20 सितंबर को प्रातः 10 बजे गांधी पार्क पहुंचकर शांतिपूर्ण पदयात्रा में सहभागिता करें और अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखें। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से जिला मुख्यालय पर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया जाएगा।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 479

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *