फिरोजाबाद: प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, महिला की हालत गंभीर

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में टूटी पुलिया के पास स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई, जबकि प्रसूता की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

थाना दक्षिण क्षेत्र के बासठ निवासी 27 वर्षीय सविता पत्नी विनय को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गुरुवार को रसूलपुर क्षेत्र के टूटी पुलिया स्थित जय श्री श्याम हॉस्पीटल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों की देखरेख में महिला का उपचार शुरू किया गया। शुक्रवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चिंता और आक्रोश का माहौल बन गया। वहीं प्रसूता सविता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में मौजूद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर थाना रसूलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और अस्पताल प्रबंधन व परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस प्रसव के दौरान नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई और महिला की हालत गंभीर होने के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 479

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *