फिरोजाबाद: ट्रैनी आईपीएस ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

फिरोजाबाद। सफलता का मार्ग अधिकारियों के संग श्रृंखला के तहत ट्रैनी आईपीएस राजेश गुनावत ने महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज पहुंचकर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में करीब 100 छात्राएं प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुईं, जबकि 3000 से अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

ट्रैनी आईपीएस राजेश गुनावत ने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास और कठिन परिश्रम जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के विषयों को जिज्ञासा और एकाग्रता के साथ समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेज में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए सामान्य जागरूकता और समसामयिक विषयों की जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालने की सलाह भी दी।

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पाण्डेय ने भी विशेष रूप से विद्यार्थियों को कैरियर की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें सफलता के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन एवं आभार प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों वाशु देव, शिवानी, ु हिमानी, रिंकल, कार्तिक शर्मा ने अपने कैरियर से सम्बंधित जानकारी को प्राप्त किया। इस अवसर पर सोनवीर सिंह राठौर, विपुल जैन आदि समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 479

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *