फिरोजाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने 48 घंटे में हरियाणा के पानीपत से सकुशल बरामद किया अपहृता

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना दक्षिण पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृता को 48 घंटे के अंदर हरियाणा के पानीपत से सकुशल बरामद कर लिया। थाना दक्षिण में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 972/2026 में धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत अपहृता की तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे के निर्देश, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किए। इसके बाद पुलिस टीम ने 18 सितम्बर को गैर राज्य हरियाणा के पानीपत से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी करने वाली टीम में थाना दक्षिण प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक सोनू भाटी, कांस्टेबल मोहित शुक्ला और महिला आरक्षी मोनिका शामिल रहीं। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *