फिरोजाबाद: जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय पेमेश्वर गेट का किया निरीक्षण

-शिक्षा का स्तर परखने के लिए बच्चों से पूछे सवाल, सही उत्तर पाकर प्रसन्नता की व्यक्त

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय पेमेश्वर गेट का निरीक्षण करते हुए छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बच्चों से सवाल भी पूछे और जबाब सुनकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय पेमेश्वर गेट का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा पांच की छात्रा फिजा से डिवीजन की स्पेलिंग पूछी और छात्रा उत्तर सुनकर डीएम ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी बच्चों को नोटबुक और टोफिया वितरित की। डीएम ने अध्यापकों को निर्देशित किया कि पठन पाठन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं आनी चाहिए। उन्होने बच्चों से मध्यान्ह भोजन के बारे में भी जानकारी ली, जिस पर बच्चों ने बताया कि भोजन और फल मिल रहे हैं। इस दौरान एबीएसए सुधीर गुप्ता, प्रधानाध्यापक शोहरत अली आदि उपस्थित रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 508

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *