फिरोजाबाद: ओ जंगल के राजा मेरी मैय्या को लेके आजा………

-देवी जागरण में कलाकारों की भेंट सुन भक्तगण झूम उठे

फिरोजाबाद। मां कैला देवी युवा भक्त मंडल द्वारा मां भगवती का विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भजनों और भक्ति का रस ऐसे बरसाया कि हर कोई भक्ति सराबोर में डूब गया और अपनी मस्ती में झूम उठा।

रोड बस स्टैंड में हनुमान मंदिर पर मां भगवती का विशाल देवी का आयोजन मां कैला देवी युवा भक्त मंडल द्वारा किया गया। देवी जागरण की शुरूआत गणेश, सरस्वती बंदना के साथ हुई। जिसमें संजय एण्ड पार्टी के गायकों ने भजनों की प्रस्तुति देते हुए मां का गुणगान किया। टी-सीरीज भजन गायक आगरा से संजय काला ने मां भगवती की हाजिरी लगाते हुए कहा कि हे शारदे मां स्वर की दाता मेरे कंठ पे करो वसेरा गुणगान करूं मैं तेरा, बहना छोटी बड़ी मठ में दोनों खड़ी मां कैला चामुण्डा, सब मिलेगा तुझकों कैला के गांव में, छम-छम नाचे देखों बीर हनुमान, सहित कई कई भजनों की प्रस्तुति देते हुए पाडांल में बैठे हुए सभी लोग अपने स्थान से खड़े होकर नृत्य करने पर विवश कर दिया।

भजन गायक संजय काला ने भजनों की प्रस्तुति देते हुए ऐसा वातावरण कर दिया कि लोग अपनी मस्ती में झूम उठे। आगरा से आई दीक्षा शर्मा ने तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है, शेखर शर्मा और राजू जयपुरिया ने बेटिया क्यों पराई है, सच्चा मां प्यार है मां शेर पे सवार है, ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा पर प्रस्तुती दी। राम दरबार, बांके बिहारी, राधारमण और बाबा महाकाल की झांकी के सभी भक्तों ने दर्शन किये। इस अवसर पर राज शर्मा, योगेश कुमार सिंह, आकाश जैन, शिवांग गुप्ता, अभिषेक, राकेश, आशीष, विशाल, कबीर, शीबू, देवराज, भूरी सिंह, अनुज, हर्ष, शिवम, निखिल, कार्तिक, अमन, शैलेन्द्र कुमार, अनिल परिहार, आंनद तौमर, विकास श्रीवास्तव, लकी भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 70

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *