फिरोजाबाद: विश्व ओआरएस दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। विश्व ओआरएस दिवस विषय पर बालरोग विभाग व कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सौ शैय्या चिकित्सालय में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डा. योगेश गोयल के मार्गदर्शन में ओआरएस दिवस पर कार्यशाला हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि दस्त (डायरिया) के दौरान ओआरएस पानी, ग्लूकोज़ और आवश्यक लवणों का संतुलित घोल है, जो दस्त या उल्टी के कारण शरीर में हुई पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है। शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से बचाता है। दस्त के कारण होने वाली गंभीर जटिलताओं का जोखिम कम करता है।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ एल.के. गुप्ता, डॉ अनामिका सिंह प्रधान, डॉ आयुषी गुप्ता ने ओआएस के लाभों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं श्वेता, निशा, सामिया, श्रुति, शताक्षी, मृत्युंजय, मोहिनी, प्रीति, गोपाल, दिकांक्षा, प्रवेश, विंध्यवासिनी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जन को जागरूक किया। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ नवीन जैन, डॉ मनोज कुमार, डॉ अवनीश कुमार, डॉ देवांश यादव, डॉ अंकिता, डॉ निशा चौधरी, डॉ गौरव गुप्ता, डॉ गरिमा सिंह आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 431

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *