फिरोजाबाद: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कुशवाहा नगर में एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुशवाहा नगर, सविता नगर कोटला रोड निवासी शिखा तिवारी (28) पत्नी अमित तिवारी का शव सोमवार रात करीब 12 बजे कमरे में फंदे से लटका मिला। पति और अन्य परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मृतका के भाई प्रमोद ने आरोप लगाया कि शिखा और उसके पति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है।

भाई के अनुसार, सूचना मिलने पर जब वे घर पहुंचे तो शिखा दरवाजे पर पड़ी मिली। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ravikumar
ravikumar
Articles: 122

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *