फिरोजाबाद: शराब के नशे में बारात में भिड़े सगे भाई, जमकर हुई मारपीट

-शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फिरोजाबाद। शादी समारोह में खुशियों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बारात में शामिल शराब के नशे में धुत दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले दोनों युवक सगे भाई हैं। अचानक हुए विवाद और मारपीट से बारात में भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला थाना उत्तर क्षेत्र में बंसल हॉस्पिटल के पास का बताया जा रहा है। यहां एक शादी समारोह में बारात निकल रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों एक-दूसरे पर हमला करने लगे। बारात के बीच मारपीट होते देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 130

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *