फिरोजाबाद: हस्तशिल्प प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज के संस्थागत नवाचार प्रकोष्ठ (आईआईसी) के तत्वावधान में दीपावली के अवसर पर 3 एवं 4 नवंबर को दो दिवसीय हस्तशिल्प प्रशिक्षण एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बुधवार को आयोजित हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश शिवा ने किया। प्रदर्शनी में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कौशल और नवाचार का परिचय देते हुए हस्तनिर्मित आकर्षक एवं उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा तैयार की गई कलात्मक और सजावटी वस्तुओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं ने हस्तनिर्मित वस्तुओं की खरीदारी कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव डॉ. सतीश चंद्र गुप्ता एवं प्राचार्या प्रो. प्रियदर्शनी उपाध्याय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्राओं द्वारा तैयार वस्तुओं की खरीदारी कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में आत्मनिर्भरता, उद्यमशीलता, कौशल विकास एवं स्वरोजगार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। संस्थागत नवाचार प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. संध्या द्विवेदी ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में संयोजिका आकांक्षा यादव, सहसंयोजिका डॉ. दीपा कन्नौजिया, आईआईसी सदस्य पूजा जादौन, सोनाली भट्टाचार्य, प्रीति सिंह पटेल सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

ravikumar
ravikumar
Articles: 130

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *