फिरोजाबाद: वार्ड एक में 28.36 लाख रुपये से बनेगा बारात घर, महापौर ने किया शिलान्यास

फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर एक सैलई में पंचशील स्कूल के पास सरकारी जमीन पर बारात घर का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को महापौर कामिनी राठौर ने निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना पर 28 लाख 36 हजार 839 रुपये खर्च किए जाएंगे।

महापौर ने कहा कि बारात घर बनने से क्षेत्रीय लोगों को शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधा मिल सकेगी। उन्होने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। बारात घर का निर्माण पूरा होने से क्षेत्रीय नागरिकों के सामाजिक एवं मांगलिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होगा।

इस दौरान प्रमोद बघेल, देवेश भारद्वाज, गौतम कुशवाहा, लायक सिंह शंखवार, क्षेत्रीय पार्षद रानी देवी, सुरेश चंद्र दिवाकर, सत्यप्रकाश, सुनील वर्मा, संघमित्रा, देवेन्द्र कुमार, फ़ौरन सिंह, सतेन्द्र सविता, संजय भारद्वाज, रवेंद्र शंखवार, संतोष सैन, मनोज दिवाकर, उमेश राठौर, विष्णु राठौर, इशू राठौर, पीके दिवाकर, शैलेन्द्र शर्मा, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 130

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *