फिरोजाबाद: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई और यूपी में कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग

-मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण के खिलाफ कथित अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने नाराजगी जताते हुए धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव जगमोहन यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा उत्तर प्रदेश में उनके सभी कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाए। पदाधिकारियों का कहना है कि किसी भी धर्म, भगवान या महापुरुष के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री पूर्व में भी अपने मंचों से हिंदू-मुस्लिम को लेकर विवादित बातें कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संगठन की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान विनय वाल्मीकि, पार्षद मनोज शंखवार, विपिन शंखवार, विक्की दिवाकर, आशीष यादव, आधार सिंह जाटव, सीटू कुमार, निक्की वाल्मीकि सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 130

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *