फिरोजाबाद: मथुरा में आठ अगस्त को विश्व हिंदू महासंघ की राष्ट्रीय संगोष्ठी में गौ रक्षा एवं सनातन धर्म पर होगा मंथन

फिरोजाबाद। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से गौ रक्षा प्रकोष्ठ द्वारा आठ अगस्त को धर्मनगरी मथुरा में गौरक्षा एवं सनातन धर्म विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिसका उद्देश्य गौ रक्षा को जनआंदोलन का स्वरूप देना तथा सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए व्यापक विमर्श करना है।

विश्व हिंदू संघ एवं गौ रक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र दक्ष ने बताया कि धर्मनगरी मथुरा में गौरक्षा एवं सनातन धर्म विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होने जा रही है। जिसमें गौ आधारित वैज्ञानिक अनुसंधान, गौशालाओं के विृृृृृृृृृृृृृृृृृकास, गायों के स्वास्थ्य संरक्षण, नस्ल सुधार, गोबर एवं गौमूत्र के वैज्ञानिक उपयोग, गौ आधारित स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। संगोष्ठी की अध्यक्षता विश्व हिन्दू संगठन एवं विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज करेंगे।

संगोष्ठी में कार्यकारी अध्यक्ष योगी तेजपाल, संगठन मंत्री विक्रम गोस्वामी, विशिष्ठ अतिथि गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से गौ सेवक, संत, महात्मा, गौशाला प्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों से सुझाव लेकर भविष्य की कार्ययोजना घोषित की जाएगी। कार्यक्रम के समापन के बाद भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थली मुक्ति के समर्थन में शंखनाद किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में रूचि चतुर्वेदी, विनीता गुप्ता, अंकित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 114

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *