फिरोजाबाद: सदर विधायक ने विश्वविद्यालय क्रिकेट चौंपियनशिप का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

फिरोजाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा आर के कॉलेज ऑफ लॉ, के तत्वावधान में आयोजित विश्वविद्यालय क्रिकेट चौंपियनशिप का मंगलवार को ओम ग्लास स्टेडियम मैदान पर भव्य शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने बॉल खेलकर किया। इसके बाद अतिथियों दोनो ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आरबीएस कॉलेज आगरा और आगरा कॉलेज आगरा की टीमों के बीच 20-20 ओवर का उद्घाटन मुकाबला खेला गया। सदर विधायक ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह स्वयं आगरा विश्वविद्यालय की क्रिकेट और हॉकी टीम के सदस्य रह चुके हैं। मैदान पर पहुंचकर उन्हें आज भी विशेष आनंद की अनुभूति होती है।

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जीत और हार को लेकर निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रत्येक दिन को नई ऊर्जा और नए अवसर के रूप में लेना चाहिए। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता बनने के साथ ही संघर्ष और बेहतर प्रदर्शन करने की भावना भी महत्वपूर्ण है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि यूपीएससी के डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता, उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल संगठन के सचिव अनिल लहरी, विश्वविद्यालय के डायरेक्टर अखिलेश सक्सेना, आरके कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव जैन, नरेश चंद्र बंसल, निखिल बंसल एवं आयोजन सचिव देवेंद्र वर्मा, अनिल लहरी, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रह।

ravikumar
ravikumar
Articles: 122

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *