फिरोजाबाद। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एका पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना एका में मु.अ.सं. 274/2026 के तहत शिवम सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(2), 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5जी/6 की बढ़ोतरी की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 3 नवंबर को थाना एका क्षेत्र के धारू पुल से दोनों वांछित आरोपियों शिवम (25 वर्ष) और सुन्दर (19 वर्ष), पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम नगला रन्धौर, थाना एका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।








