फिरोजाबाद: प्राइवेट चिकित्सक संगठन के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ समापन

फिरोजाबाद। रामलीला मैदान में आयेाजित प्राइवेट चिकित्सक संगठन के पंद्रह दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का विधिवत समापन हुआ। इस दौरान चिकित्सा सेवा में योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

प्राइवेट चिकित्सा संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ राधेश्याम कुशवाह ने बताया कि चिकित्सा शिविर में सेवाऐं देने वाले सभी चिकित्सकों को मंच से सम्मानित किया। साथ ही चिकित्सा सेवा में योगदान देने वाले चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाजसेवी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियो, शहर के गणमान्य लोग और प्रशासनिक अधिकारी को भी सम्मानित किया गया। वहीं डॉ राधेश्याम कुशवाह का सभी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर एवं मूमेंटो देकर भव्य स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ उदयवीर सिंह यादव, प्रदेश महामंत्री डॉ डीआर वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश चंद्र गोला, डॉ मुनेंद्र शर्मा, डॉ भानू प्रताप सिंह जादौन, डॉ हरिमोहन सिंह बघेल, डॉ राजकपूर कुशवाह, डॉ सतीश चंद्र यादव, डॉ ज्ञान सिंह शाक्य, डॉ केसीे श्रीवास्तव, डॉ पीके कुलश्रेष्ठ, डॉ जेपी माटोरिया, डॉ अशोक शेखावत, डॉ सुज्जन सिंह, डॉ हरविलास श्रीवास्तव, डॉ हाकिम सिंह वर्मा, डॉ राम सिंह वर्मा, डॉ आयुब खान आदि मौजूद रहे।

 

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 70

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *