फिरोजाबाद: व्यापार मंडल संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने थामा फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल का दामन

-कई व्यापारी नेता शामिल, नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के निर्देशन में व्यापारी सेना फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मेघ सिंह पहलवान के नेतृत्व में व्यापार मंडल संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने संगठन में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान दर्जनों व्यापारी नेताओं ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) छोड़कर फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।

संगठन में शामिल होने वालों में समसुल सिद्दीकी, सुफियान कुरैशी, मोहम्मद शाकिर, नाजिम, मोहम्मद शेफाली, नूर नबी, अजहर और पिंटू कुमार सहित अन्य व्यापारी नेता शामिल रहे। व्यापारी सेना के जिलाध्यक्ष मेघ सिंह पहलवान ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां भी सौंपीं। उन्होंने समसुल सिद्दीकी को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुफियान कुरैशी को जिला महामंत्री, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद शेफाली, नूर नबी को जिला उपाध्यक्ष तथा अजहर और पिंटू कुमार को जिला मंत्री पद पर मनोनीत किया।

नए पदाधिकारियों के संगठन में शामिल होने पर प्रांतीय मंत्री नरेश पंजाबी, रामशंकर दादा, हरिशंकर अग्रवाल, स्वतंत्र गुप्ता, आकाश जैन, सुशील जाट, अनिल गुप्ता, अमीना, सुभाष यादव, विवेक कौशल और विकास जैन सहित अन्य व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर व्यापारी सेना के जिला महामंत्री मोहित राठौड़ भी मौजूद रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 70

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *