शिकोहाबाद। नगर के स्टेशन रोड स्थित यंग स्कॉलर एकेडमी प्रांगण मे जन कल्याण सेवा समिति द्वारा अपना 12 वाँ रक्तदान शिविर स्व. डॉ अजय कुमार आहूजा की पुण्य स्मृति मे आयोजित किया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारम्भ डॉ संजीव आहूजा की माताजी व मुख्य अतिथि अरुणा आहूजा ने फीता काटकर व माँ शारदे के चरणो मे पुष्प अपर्ण कर व दीप प्रज्वलन कर किया। रक्तदान शिविर में महिला एवं पुरुषों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्तदान करना न सिर्फ दूसरों की जान बचाने के लिए आवश्यक है, अपितु खुद को भी रक्तदान करने से बहुत फायदे होते हैं। डॉ संजीव आहूजा ने कहा कि रक्तदान करना पुनीत कार्य है। किसी के दान किये गये रक्त से किसी की भी जान बचाई जा सकती है।
ईशा आहूजा ने कहा कि जन कल्याण सेवा समिति संस्था परेशानी मे किसी को भी रक्त देने के लिये हमेशा तत्पर रहती है। संस्था के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों व रक्तदाताओं को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संचालन राजेश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम मे डॉ संजीव माथुर, अतीश राठौर, मोहन लाल अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, सुनील गोयल, दीपक पाण्डे, मुकेश अग्रवाल, रवि वंसल, महिला मण्डल से वर्षा, अध्यक्ष, गुंजन, नेहा, प्रीती, विन्नी, आभा, प्रिया, रीता पाण्डे आदि मौजूद रहे।









