फिरोजाबाद: समावेशी शिक्षा के लिए 91 सहायक अध्यापकों को दिया पांच दिवसीय प्रशिक्षण

-दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा देने और उनकी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने पर दिया जोर

फिरोजाबाद। समग्र शिक्षा (समेकित शिक्षा) के अंतर्गत राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी शिकोहाबाद के निर्देशन में परिषदीय विद्यालयों के 91 सहायक अध्यापकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। विकास खंड शिकोहाबाद में आयोजित प्रशिक्षण में दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ एक ही कक्षा में शिक्षा प्रदान करने तथा उन्हें शिक्षण गतिविधियों में शामिल करने की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को दिव्यांग छात्र-छात्राओं का विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने, उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ाने और शैक्षिक गतिविधियों में पूर्ण भागीदारी कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया। साथ ही समावेशी शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन और दिव्यांग बच्चों को समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक एवं संदर्भदाता विशेष शिक्षक स्नेह लता, अनामिका शर्मा, नवीन कुमार और मृदुल किशोर झा ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।

मृदुल किशोर झा ने 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की शीघ्र पहचान और समय पर हस्तक्षेप की आवश्यकता बताते हुए दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया, जिससे वे भी सम्मान और समानता के साथ जीवन जी सकें। खंड शिक्षा अधिकारी शिकोहाबाद नंद कुमार ने कहा कि समावेशी शिक्षा का उद्देश्य सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करना है। इसके अंतर्गत सामान्य और दिव्यांग बच्चों को साथ पढ़ने का अवसर दिया जाता है, ताकि सभी को समान शैक्षिक अवसर मिल सकें।

ravikumar
ravikumar
Articles: 87

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *