फिरोजाबाद: शिक्षिकाओं ने मेंहदी लगवाकर छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में बुधवार को करवाचौथ के अवसर पर आईआईसी सेल के तत्वावधान में मेंहदी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की करीब 15 छात्राओं ने मेंहदी के स्टॉल लगाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। महोत्सव का उद्देश्य छात्राओं को अपने हुनर के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रियदर्शिनी उपाध्याय एवं इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सरिता यादव ने छात्राओं से मेंहदी लगवाकर किया। दोनों प्रधानाचार्याओं ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। महोत्सव में छात्राओं ने आकर्षक ढंग से अपने स्टॉल सजाए और अपनी मेंहदी कला के माध्यम से लोगों को आकर्षित किया। शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं के स्टॉल पर पहुंचकर मेंहदी लगवाई और उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें अपने हुनर के महत्व को समझने का अवसर मिला।

आयोजन के माध्यम से छात्राओं ने ग्राहकों से संवाद, अपने कार्य का मेहनताना प्राप्त करने और स्वरोजगार की संभावनाओं का व्यावहारिक अनुभव भी हासिल किया। आयोजन सचिव डॉ. संध्या द्विवेदी तथा कार्यक्रम संयोजिकाओं डॉ. दीपा कनौजिया एवं डॉ. सोनाली भट्टाचार्जी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस दौरान प्रोफेसर पूनम, डॉ. ज्योति अग्रहरि, डॉ. प्रीति सिंह पटेल, डॉ. जेबा फारुकी, कीर्ति वर्मा, डॉ. रफत खान, डॉ. अनीता चौरसिया, आकांक्षा यादव, डॉ. छाया, ममता गुप्ता, फूलमाला, अरुणा भट्ट, सुमन, मीना एवं सोनी सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

 

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 87

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *