फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत नर सेवा नारायण सेवा के भाव से बसंती बाई आश्रम मंदिर परिसर बड़ी छपेटी में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद 263 लोगों को भोजन वितरण किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीनारायण गुप्ता, श्याम मोहन गुप्ता, प्रांतीय वरिष्ठ मार्गदर्शक सुधीर गुप्ता के अलावा अध्यक्ष अमित जैन राजा, सचिव नितिन अग्रवाल मोंटू, कोषाध्यक्ष अभिनय मित्तल, सचिन मित्तल, संजय गुप्ता, हरिओम गुप्ता, किशोर अग्रवाल, अरुण शर्मा, अशोक अग्रवाल, विनय मित्तल, नितिन गर्ग, आकाश बंसल, राजेश गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, नारायण गुप्ता, अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे।








