फिरोजाबाद: अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

-नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

फिरोजाबाद। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अधिवेशन में विभिन्न पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा, डॉ. सुभाष चंद्र यादव की उपस्थिति में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ।

जिसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष प्रेम किशोर बघेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, जिला मंत्री विकास यादव, संगठन मंत्री अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, महिला उपाध्यक्ष डोली शाक्य को बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने पद, निष्ठा व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर वेद प्रकाश राठौड़, प्रमोद शर्मा, मुलायम सिंह, विनोद कुमार, मनोज कुमार, राजेश यादव, भूपेंद्र यादव, सर्वेश कुमार, नागेंद्र कुमार, उपदेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, नवल किशोर, रामपाल सिंह, उमेश चंद्र, अजित यादव, कैलाश चंद्र, बृजेश कुमार, संतोष यादव, रविंद्र सिंह, शिव सिंह, विशाल सविता, रमाकांत यादव, अमित कुमार, टीकम सिंह, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 124

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *