फिरोजाबाद: किसानों की समस्यों को लेकर भाकियू भानू का अरमराजट बिजली घर पर प्रदर्शन

फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मजदूर मोर्चा डॉ. सुंदर यादव के नेतृत्व में अरमराजट बिजली घर पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान किसानों की बिजली सहित विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सात दिन के अंदर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। डॉ. सुंदर यादव ने कहा कि यदि सात दिन के अंदर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 7 दिन बाद अरमराजट में किसानों की भारी भीड़ के साथ विशाल आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन में राजकुमार सोलंकी, राजपाल लोधी, हितगोपाल उपाध्याय, अर्जुन चौधरी, प्रमोद यादव, सौरभ यादव, आशु यादव, समसुल सिद्दीकी, सुफियान कुरैश, ऋषभ यादव, ओमवीर सिंह, निर्भय प्रताप, गुलशन ठाकुर, एड राजकुमार, राहुल, संदीप, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 132

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *