फिरोजाबाद: जिलाधिकारी ने ग्लास म्यूजियम, बाबा नीब करौरी धाम का किया निरीक्षण,

-निर्माण कार्यो की गुणवत्ता व प्रगति का लिया जायजा

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऑडिटोरियम, निर्माणाधीन ग्लास म्यूजियम तथा बाबा नीब करौरी धाम में बने मल्टीपर्पस हॉल का आकस्मिक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता के संग निर्माणधीन ग्लास म्यूजियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्लास म्यूजियम के आसपास फैली झाड़ियों को तत्काल जेसीबी लगवाकर साफ कराने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे कार्यों व डिजाइनिंग की जानकारी ली। पर्यटकों व आगंतुकों की सुविधा हेतु परिसर में एक आधुनिक कैफेटेरिया विकसित करने के निर्देश दिए।

उद्यान विभाग को म्यूजियम परिसर में आकर्षक डिजाइन के साथ बेहतर पौधरोपण कराने को कहा। डीएम ने कहा कि यह ग्लास म्यूजियम आने वाले समय में जिले की पहचान और विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, इसलिए इसके निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। इसके बाद उन्होंने बाबा नीब करौरी धाम परिसर में नवनिर्मित मल्टीपर्पस हॉल, डिजिटल लाइब्रेरी, गेस्ट रूम, कैंटीन, डायनिंग हॉल और डॉर्मिटरी रूम का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 132

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *