फिरोजाबाद: नशा मुक्त भारत के निर्माण की शुरुआत सबसे पहले अपने घर से करनी होगी-योगेश गोयल

-मेडीकल कॉलेज में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान विषय पर हुई प्रतियोगिताऐं

फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वाद-विवाद एवं भाषण के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

मेडीकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल ने कहा कि नशा मुक्त भारत के निर्माण की शुरुआत हमें सबसे पहले अपने घर और अपने आसपास के वातावरण से करनी होगी। जब हम स्वयं जागरूक होंगे और अपने परिजनों व मित्रों को इससे दूर रखेंगे, तभी एक स्वस्थ और विकसित भारत की कल्पना साकार हो सकती है। मानसिक रोग विभाग की विभागाध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी डॉ. अरुशिखा सिंह की देखरेख में वाद-विवाद, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिता आयोजित हुई।

वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने नशा मुक्ति के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। लघु नाटिका के जरिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डा मनोज कुमार मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 132

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *