फिरोजाबाद। उपनिरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए राकेश गिरी को गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद जयबिन्द गुप्ता (आईपीएस) ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं। राकेश गिरी वर्तमान में पुलिस कार्यालय फिरोजाबाद के वाचक कार्यालय में तैनात हैं। इस अवसर पर एसएसपी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति किसी भी पुलिसकर्मी के सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है। यह उनके अनुभव, कार्यक्षमता और विभाग के प्रति समर्पण का परिचायक है। साथ ही नई जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरणा भी प्रदान करती है।








