फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त शिवम को गिरफ्तार कर अपहृता नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 1200/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित नामजद अभियुक्त शिवम पुत्र बैताल सिंह निवासी कुड़ी कटैना, थाना खैरगढ़, फिरोजाबाद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम ने मामले से संबंधित नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार तथा महिला कांस्टेबल पिंकी शामिल रहीं।








