-महाकालेश्वर पीठाधीश्वर प्रणवपुरी महाराज का मिलेगा सानिध्य
-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आतिशबाजी रहेंगी आकर्षण का केंद्र
फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर द्वारा पारिवारिक दीपावली आनंद महोत्सव 14 नवंबर को सायं पांच बजे से तिलक इंटर कॉलेज, आगरा गेट पर आयोजित होगा। वहीं वैष्णवी कला मंच मुरादाबाद द्वारा विशेष सांस्कृतिक एवं मंचीय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
संस्था अध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि संस्कार भारती का उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति, साहित्य एवं सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन करना है। इसी उद्देश्य से पारिवारिक दीपावली आनंद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी ने कहा कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना आवश्यक है। महोत्सव के माध्यम से बच्चों, युवाओं और परिवारों को भारतीय संस्कारों से परिचित कराया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक दीपक गुप्ता कालू ने बताया कि महोत्सव में उज्जैन महाकालेश्वर पीठाधीश्वर प्रणवपुरी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। वहीं वैष्णवी कला मंच मुरादाबाद की ओर से राहुल के नेतृत्व में विशेष सांस्कृतिक एवं मंचीय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सोनी टीवी के प्रमुख कलाकारों में शामिल राहुल अपनी विशेष प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। भव्य आतिशबाजी भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी।
प्रेस वार्ता में महामंत्री प्रवीण अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, दया शंकर गुप्ता, रमेश बंसल, नितिन बंसल, सीए रवींद्र बंसल, मयंक सारस्वत, विकास बंसल, मीडिया प्रभारी अनुग्रह गोपाल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।








