फिरोजाबाद: माथुर वैश्य समाज की 139 वीं जयंती पर निकलेगी स्कूटर रैली 

-सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देंगे समाज के लोग

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की 139वीं जयंती 15 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती समारोह के अवसर पर सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और जागरूकता का संदेश देने के लिए भव्य स्कूटर रैली निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मंडलाध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 नवंबर को सुबह नौ बजे सुहाग नगर स्थित माथुर वैश्य भवन से स्कूटर रैली का शुभारंभ होगा। रैली सुहाग नगर चौराहा, बाईपास रोड, ट्रॉमा सेंटर सर्विस रोड, जैन मंदिर और महावीर नगर सर्विस रोड होते हुए दोपहर 12 बजे आगरा रोड स्थित महावीर वाटिका पहुंचेगी। उन्होंने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से जयंती समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, संगठन और आपसी सद्भाव को मजबूत करना है।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता मामा, राष्ट्रीय महामंत्री शंकर गुप्ता, डॉ. ध्रुव कुमार आचार्य, मंडल मंत्री सुनील कुमार गुप्ता, दिनेश गोलस, देवेंद्र बादलस, मनीष कुमार, प्रदीप, केला देवी, कुलभूषण गुप्ता, अनिल लहरी, अनिल गुप्ता, राखी गुप्ता, अलका, आशा, कमलेश, कीर्ति, सोनिया, रूबी, शशि, अखिलेश और शिल्पी सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *