फिरोजाबाद: पांचों विधानसभा क्षेत्रों में हुई निबंध और क्विज प्रतियोगिताएं

-विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता साक्षरता क्लब के अंतर्गत जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का संचालन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना जायसवाल तथा जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पाण्डेय के निर्देशन में हुआ।

प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया, शुद्ध मतदाता सूची के महत्व तथा मतदान के प्रति जागरूकता और सहभागिता की भावना विकसित करना रहा। फिरोजाबाद विधानसभा की प्रतियोगिता डीएवी इंटर कॉलेज में उप जिलाधिकारी सदर सुदर्शन कुमार, ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी डॉ. हिमांशु शर्मा एवं प्रधानाचार्य डॉ. उपेंद्र नाथ शर्मा के संयोजन में संपन्न हुई। टूंडला में ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद में बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज, जसराना में एलएलआर इंटर कॉलेज तथा सिरसागंज में एमडी जैन इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताएं तीन चरणों में आयोजित की जा रही हैं।

प्रथम चरण में विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं हुई थीं, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। अब तृतीय चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें विधानसभा स्तर पर चयनित विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। एसडीएम सदर सुदर्शन कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाताओं पर निर्भर करती है। विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ना सराहनीय पहल है। प्रतियोगिता के समापन पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएवी इंटर कॉलेज में निर्णायक मंडल में डॉ. दीप चंद्र अग्रवाल, अवनीश कुमार एवं पंकज दीक्षित शामिल रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *