फिरोजाबाद: कैंप में 51 दिव्यांग बच्चों का हुआ परीक्षण, 27 बच्चों के बने दिव्यांगता प्रमाण पत्र

फिरोजाबाद। राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग व चिकित्सा विभाग के सहयोग से मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराये जाने हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र सदर में कैंप आयोजित किया गया। कैंप में दिव्यांगता प्रमाणपत्र हेतु कुल 51 बच्चों का पंजीकरण हुआ। मेडिकल बोर्ड टीम के परीक्षण के बाद 27 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किये गये। आठ बच्चों को मेडिकल जांच हेतु रैफर किया गया। इस दौरान मेडिकल बोर्ड टीम में डॉ आकाश गौतम, डॉ दुर्ग प्रताप सिंह, डा अल्का अग्रवाल, शिवांग पाठक, खण्ड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश अकेला, स्पेशल ऐजुकेटर्स कृपाशंकर वर्मा, बबिता राजपूत, सुरेश यादव, कप्तान सिंह, मुकेश सक्सेना, शैलेंद्र सिंह के अलावा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अजय कुमार पांडेय मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 152

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *