फिरोजाबाद: चिल्ड्रंस फन फेयर में बच्चों ने मनाया बाल दिवस

फिरोजाबाद। कृष्णा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में चिल्ड्रंस फन फेयर हर्षाेल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। बाल दिवस पर आयोजित मेले में बच्चों के मनोरंजन, खेलकूद और स्वादिष्ट व्यंजनों का ऐसा अनूठा संगम देखने को मिला कि पूरा प्रांगण खुशियों और उल्लास के रंगों से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय डायरेक्टर विनोद कुमार शर्मा ने मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया। मैनेजर आर्चिका अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या शालिनी अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के गेम स्टॉल लगाए गए थे। बिंदी लगाओ, गेस द वेट, रिंग गेम, स्पिन द व्हील, बॉल एंड कॉइन, चॉपस्टिक गेम सहित अनेक रोचक खेलों ने बच्चों को खूब आकर्षित किया। वहीं स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे।

मुख्य अतिथि विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल पुस्तकीय शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल, मनोरंजन, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता भी उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह में जिला ओलंपिक संघ के चेयरमैन प्रदीप भारद्वाज, विद्यालय के समस्त कोऑर्डिनेटर्स, शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 187

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *