फिरोजाबाद। रहना रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलवाई गई। जिसमें लगभग पांच हजार से ज्यादा युवाओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली।
संस्था की ख़ुशी दीदी ने कहा कि नशा कई प्रकार के होते है बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, शराब, ड्रग्स के साथ-साथ आज के युवाओं में मोबाइल, सोशल मीडिया, गेम्स, फ़ास्ट फ़ूड का नशा जिसकी युवाओं को लत लग चुकी है। उसे छोड़ने के लिए युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा। स्वामी विवेकानंद नें कहा कि ज़ब तक आप अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लो, तब तक रुकना नहीं है।
कार्यक्रम में कलावती इंटर कॉलेज, दाऊदयाल पीजी कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, वंडर वर्ल्ड स्कूल, बच्चू बाबा इंटर कॉलेज के बच्चो ने नशा मुक्ति की शपथ ली। इस दौरान शिव कुमार, राकेश गोयल, अविनाश, सुमन राठौर, नूतन, तन्वी आदि मौजूद रहे।








