फिरोजाबाद: दिव्यांग बच्चों को वितरित किए गए सहायक उपकरण, 180 बच्चों को मिला लाभ

फिरोजाबाद। मंगलवार को गिरधारी लाल इंटर कॉलेज, सिरसागंज में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में कुल 180 दिव्यांग बच्चों का उपकरणों के लिए पंजीकरण किया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ सिरसागंज चेयरमैन रंजना गुरुदत्ता, समाजसेवी डॉ. गुरुदत्ता एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कानपुर से आई एलिम्को की टीम ने बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, कैलिपर्स, श्रवण यंत्र, रोलेटर, ब्रेल किट सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए। इनमें 14 ट्राई साइकिल, 41 व्हीलचेयर, 9 सीपी चेयर, 6 कैलिपर्स, 18 हियरिंग ऐड, 53 रोलेटर, 4 ब्रेल किट, 4 सुगम्य केन, 3 वॉकिंग स्टिक तथा 60 टीएलएम किट वितरित की गईं।

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अजय कुमार पांडेय ने समेकित शिक्षा योजना और उपकरण वितरण शिविर के उद्देश्य एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन स्पेशल एजुकेटर मृदुल किशोर ने किया। इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर्स संजीव सिंह, सुबोध सागर, राकेश मिश्रा, सच्चिदानंद, मुकेशचंद्र, कृपाशंकर, अटल सिंह, सुभाषचंद्र, प्रद्युम्न शर्मा, दिनेश सिंह, अनिल सिंह, अमरेश सिंह, सत्यप्रकाश द्विवेदी, विजेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, शैलेंद्र सिंह, नवीन, स्नेहलता, अनामिका शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 221

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *