फिरोजाबाद: दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

फिरोजाबाद। सांस्कृतिक धरोहर फाउंडेशन एवं दाऊदयाल महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा में कथक नृत्य का दार्शनिक एवं सांस्कृतिक महत्व विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता नृत्य विशेषज्ञ सतीश गौतम ने कथक नृत्य में नव रसों के स्वरूप एवं उनकी अभिव्यक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कथक की शास्त्रीय परंपरा, भावाभिव्यक्ति एवं भारतीय संस्कृति में इसके विशिष्ट स्थान को रेखांकित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रेनू वर्मा ने अतिथियों का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। संगोष्ठी संयोजक डॉ. स्नेहलता शर्मा ने कथक नृत्य के प्रादुर्भाव एवं विकास पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। भारतीय ज्ञान परंपरा में इसकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक भूमिका को स्पष्ट किया।

आयोजन सचिव डॉ. रूमा चटर्जी ने सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नूतन राजपाल ने किया। इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका नीता कांत उपाध्याय, प्रोफेसर विनीता गुप्ता, डॉ. अंजू गोयल, डॉ. सरिता माहेश्वरी, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. ज्योति गुप्ता, डॉ. नम्रता वर्मा एवं संगीत विभाग से ऋषि कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 221

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *