-राजा का ताल में नया ट्रासफार्मर रखने के बाद धरना हुआ समाप्त
फिरोजाबाद। राजा ताल क्षेत्र में करीब 10 से 12 दिनों से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने बिजली विभाग के एमडी लेबर कॉलोनी डिवीजन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट ने किया।
ग्रामीणों का आरोप था कि राजा का ताल में लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण उन्हें बिजली संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रीय जेई को ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या से अवगत कराया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल यादव ने एसी एवं चीफ को भी मामले से अवगत कराते हुए तत्काल समस्या का समाधान कराने की मांग की थी। समस्या का समाधान नहीं होने पर संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण एमडी कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
धरना शुरू होने के करीब एक घंटे बाद बिजली विभाग की ओर से नया ट्रांसफार्मर मौके पर रखवा दिया गया। नया ट्रांसफार्मर रखे जाने की जानकारी मिलने के बाद किसानों एवं ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान अनिल यादव के अलावा क्षेत्रिय ग्रामीण मौजूद रहे।








