फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग व चिकित्सा विभाग के सहयोग से मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यूडीआईडी) उपलब्ध कराए जाने ब्लॉक संसाधन केंद्र, एका में विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिसमें दिव्यांगता प्रमाणपत्र हेतु कुल 53 बच्चों का पंजीकरण हुआ। मेडिकल बोर्ड टीम ने परीक्षण के बाद 24 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किये। तथा 11 बच्चों को मेडिकल जांच हेतु रैफर किया गया। इस दौरान मेडिकल बोर्ड टीम में डॉ आकाश गौतम, डॉ दुर्ग प्रताप सिंह, डा अल्का अग्रवाल, शिवांग पाठक, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल, स्पेशल ऐजुकेटर्स कृपाशंकर वर्मा, दिनेश सिंह, सुभाष चंद्र, सर्वेश कुमार, नवीन चतुर्वेदी, अनिल सिंह, सुरेश यादव, अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।








