फिरोजाबाद। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जिला फिरोजाबाद द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 400 से अधिक फोटोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य फोटोग्राफर साथियों को एक मंच पर लाना, आपसी एकता एवं भाईचारे को मजबूत करना तथा फोटोग्राफी क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में फोटोग्राफरों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अंकित भारद्वाज, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष सागर कुशवाहा, विशेष सचिव सत्य प्रकाश कुशवाहा, सचिव नितिन शर्मा, मीडिया प्रभारी उमेश बाबू राठौर एवं व्यवस्थापक साहिल खान मौजूद रहे।








