फिरोजाबाद: जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा एवं प्राथमिक विद्यालय बिदरखा का किया निरीक्षण

-प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग पाए जाने पर जताई नाराजगी
-बच्चों से संवाद कर शिक्षा की परखी गुणवत्ता, जताया संतोष

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा एवं प्राथमिक विद्यालय बिदरखा का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन के स्तर, मिड-डे मील एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक स्तर को परखा, प्लास्टिक प्रयोग पर जताई नाराजगी जताई। साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा का निरीक्षण करते हुए सभी विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनके बौद्धिक एवं शैक्षणिक स्तर को परखा। जिलाधिकारी ने छोटी कक्षाओं के बच्चों से रंगों एवं जानवरों के नाम पूछे, वहीं कक्षा 7 व 8 के विद्यार्थियों से दीवारों पर लगे महापुरुषों के चित्रों के विषय में प्रश्न पूछकर उनके सामान्य ज्ञान को परखा। बच्चों में सीखने की उत्सुकता और जागरूकता देखकर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय में प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने पॉलीथिन के प्रयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित कर कपड़े के थैलों का उपयोग करने तथा बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की आदतें विकसित करने के निर्देश दिए।

सफाई कर्मी को नियमित रूप से विद्यालय की सफाई करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बिदरखा में कक्षा 5 में पढ़ा रही प्रशिक्षु/शिक्षिका दीप्ति के शिक्षण का स्तर अत्यंत असंतोषजनक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खराब शिक्षण गुणवत्ता के कारण बच्चों के भविष्य के साथ न्याय नहीं हो पा रहा है। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति ठीक न मिलने पर संबंधित पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 227

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *