फिरोजाबाद: मुठभेड़ में बकरी चोरी गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद। थाना नारखी पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बकरी चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 7 जून और 4 जुलाई को थाना नारखी क्षेत्र के बैंदीपुर विदरखा और कांशीराम नई कॉलोनी पचवान से बकरियां चोरी होने की घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में मुकदमे दर्ज कर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बैंदी की पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस के पहुंचते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सौरभ पुत्र जगदीश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी सोमवीर उर्फ बंटी पुत्र जगदीश भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बकरियां, एक .315 बोर तमंचा, चार कारतूस, चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार तथा बकरियां बेचकर प्राप्त 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी सौरभ और सोमवीर मूल रूप से ग्राम सैफपुर, थाना सिरसागंज के निवासी हैं तथा वर्तमान में आगरा के शांति नगर में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सौरभ के खिलाफ फिरोजाबाद, इटावा सहित विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *