फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने अपनी 60 वर्षों की गौरवशाली शैक्षिक यात्रा पूर्ण कर 61 वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संस्थापक स्व. सुखरानी भटनागर के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. मयंक भटनागर ने नवनियुक्त कैबिनेट सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उनके दायित्वों का औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अनुशासन, नेतृत्व, ईमानदारी एवं सेवा भावना के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।
मैनेजर मुकुल भटनागर ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर ने कहा कि विद्यालय ने 60 वर्षों की अपनी गौरवशाली यात्रा में केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कार, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के निर्माण को भी सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है।
उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीईओ विख्यात भटनागर, दीपाली भटनागर के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाऐं आदि मौजूद रहे।







